वैद्य डॉ. संजय भोई ने रचा इतिहास कृ ‘40 अंडर 40 इंडिया लीडर्स’ में पहली बार आयुर्वेद को मिला वैश्विक सम्मान
वैद्य डॉ. संजय भोई को वल्र्ड ब्रांड अफेयर्स संगठन द्वारा घोषित 40 अंडर 40 इंडिया लीडर्स 2025 की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। उन्हें “लीडर्स पेविंग द पाथ टू इनोवेशन एंड प्रोग्रेस अवार्ड“ से सम्मानित किया गया – और यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे पहले आयुर्वेद चिकित्सक बने हैं। यह न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि सम्पूर्ण आयुर्वेद समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक क्षण और गर्व की बात है।
यह पुरस्कार उन उद्यमियों और नेताओं को प्रदान किया जाता है जो स्वास्थ्य, प्रौद्योगिकी, वित्त और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार और प्रगति के पथ पर अग्रसर हैं। वैद्य संजय भोई ने अपने निरंतर शोध, नवाचार और समर्पण के माध्यम से आयुर्वेद को आधुनिक संदर्भों से जोड़ते हुए वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई है।
गुजरात राज्य के महिसागर जिले के लुनावाड़ा जैसे छोटे से शहर से आयुर्वेद यात्रा की शुरुआत करने वाले वैद्य संजय भोई ने बचपन से ही वैदिक शास्त्रों और आयुर्वेद के प्रति गहरी आस्था और लगाव रखा। आज वे न केवल अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं, बल्कि उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने की दिशा में नई राहें खोली हैं।
उनकी यह उपलब्धि आयुर्वेद के छात्रों और युवा चिकित्सकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। वैद्य संजय भोई ने हमेशा युवाओं को यह संदेश दिया है कि यदि वे पारंपरिक ज्ञान के साथ आधुनिक अनुसंधान, तकनीक और सोच को जोड़ें, तो आयुर्वेद को वैश्विक स्वास्थ्य प्रणाली में सशक्त स्थान दिलाया जा सकता है। यह सम्मान इस बात का प्रतीक है कि आयुर्वेद केवल प्राचीन ज्ञान ही नहीं, बल्कि भविष्य की स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ बनने की क्षमता भी रखता है। यह सम्मान संपूर्ण आयुर्वेद समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इस क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देता है।


