27 फरवरी 2025 को हुई समीक्षा बैठक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग, प्राकृतिक चिकित्सा और आयुष सेक्टर को मजबूत बनाने एवं समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर बल दिया।
आयुष क्षेत्र की उपलब्धियों व आगामी योजनाओं पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सतत विकास, रोजगार सृजन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली को वैश्विक पहचान दिलाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है।


