अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025ः ITRA। में योग फेस्ट की शुरुआत!
15 जून 2025 को राजमाता श्री गुलाबकुंवरबा आयुर्वेद संकुल में ITRA। के नेतृत्व में योग फेस्ट (15-21 जून) की शुरुआत हुई।
विशेष अतिथि प्रो. वैद्य हितेश व्यास (डीन-शैक्षणिक) ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्रो. वैद्य अर्पण भट्ट (विभागाध्यक्ष, स्वस्थवृत्त) ने पिछले 100 दिनों से चल रही योग गतिविधियों की जानकारी दी और आने वाले ब्ल्च् सत्रों, योग कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनी की रूपरेखा बताई। इसके बाद प्रो. अर्जुनसिंह बघेल ने उद्बोधन दिया। विशेष अतिथि ने अपने अध्यक्षीय भाषण में योग और मोक्ष पर आयुर्वेद की दृष्टि से सरल और उपयोगी बातें साझा की।

